Gujarat: वडोदरा नाव हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Vadodara Boat Accident: गुजरात के वडोदरा में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा वडोदरा की हरनी मोटनाथ झील में हुआ। जहां स्कूली बच्चों की नाव झील में पलट गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टी की गई है। वहीं हादसे क बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल घटनास्थल पहुंचे।

हादसे को लेकर वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शीतल मिस्त्री ने बताया कि नाव पर लगभग 35 लोग सवार थे, शायद नाव की क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार हो गए जिसके चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। लगभग 14 लोगों की मौत हुई है जिसमें 12 बच्चे और 2 शिक्षक हैं।

Vadodara Boat Accident

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वडोदरा में नाव पलटने की घटना में प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक नाव एक निजी स्कूल के छात्रों को ले जा रही थी। तभी हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार छात्रों में किसी ने भी कथित तौर पर लाइफ जैकेट नहीं पहना था।

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने वडोदरा के एसएसजी अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम सेंटर का दौरा किया। इसी के साथ नाव पलटने की घटना में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वडोदरा नाव पलटने की घटना की उच्च स्तरीय जांच वडोदरा के जिलाधिकारी को सौंपी। विस्तृत रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+