किसानों की खराब हालत के लिए पीएम मोदी और पंजाब सीएम समान रूप से जिम्‍मेदार: AAP

नई दिल्‍ली।आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने गुरुवार को हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के प्रदर्शन को रोकने की आलोचना की। आप पार्टी के चंडीगढ़ हेडआफिस की ओर जारी एक बयान में सांसद भगवंत मान ने हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर बार्डर सील करने के लिए कहा यह सरासर गलत है और लोकतंत्र का हनन है।

aap

भगवंत मान ने कहा कि हमारे संविधान में ये हक दिया गया कि लोकतंत्र में हम विरोध जता सकते हैं ये बहुत चिंता की बात है कि भाजपा सरकार सारी हदें पार कर रही है, किसानों के न्‍ययायिक हक को छीनकर उन पर अत्‍याचार कर रही है। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को रोकना सरासर गलत है।

भगवंत मान ने किसानों की इस हालत के लिए पीएम और पंजाब सीएम को ठहराया जिन्‍मेदार

भगवंत मान ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह दोनों ही समान रूप से किसानों की इस दयनीय स्थिति के लिए जिम्‍मेदार हैं। ये किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है कि वो इसके खिलाफ विरोध जताए और ये अधिकारी उनके कोई छीन नहीं सकता है और आप पार्टी किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

अमरिंदर सिंह देश का सबसे कमजोर मुख्‍यमंत्री है
मान ने कहा कि केन्‍द्र और पंजाब में कैप्‍टन अमरिंदर की सरकार होने के कारण पूरा समाज, किसान, मजदूर और व्‍यापारी त्रासदी का शिकार हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज के दौर में अमरिंदर सिंह देश का सबसे कमजोर मुख्‍यमंत्री है अगर वो मजबूत होता तो किसानों, व्‍यापारियों और मजदूरों की ये हालत न होती।

देश में हर किसी को प्रदर्शन करने का हक है

मान ने कहा पहले ही कोरोना महामारी के कारण और दूसरा मोदी सरकार के जिद्दी फैसलों और कैप्‍टन अमरिंद की कमजोरी के कारण पूरा प्रदेश आर्थिक संकट झेल रहा है। देश में हर किसी को प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन हरियाणा सरकार किसानों का यह हक भी छीन रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए काह कि मोदी सरकार के हर हर फैसले का विरोध हो रहा है। लोगों को हर कानून व फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है। बता दें एक दिन पहले सांसद मान ने पंजाब में तीन किसान आंदोलन करने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+