PM Modi और चिली के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, व्यापार और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 1 अप्रैल को हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने संगठित अपराध और आतंकवाद से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत और चिली की समानता पर चर्चा करते हुए कहा, "जैसे चिली में एंडीज पर्वत और प्रशांत महासागर हैं, वैसे ही भारत में हिमालय और हिंद महासागर हैं। विश्व मानचित्र पर भारत और चिली भले ही अलग-अलग तटों पर स्थित हों, लेकिन प्रकृति ने हमें अनूठी समानताओं से जोड़ा है। दोनों देशों के पर्वतों और महासागरों ने हजारों वर्षों से हमारे जीवन की दिशा तय की है।"

pm-modi

PM Modi: सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट अपने 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से कई अहम मुद्दों पर बात हुई। अपने इस दौरे में वे भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संभावनाओं को तलाशेंगे, जिनमें व्यापार और रक्षा क्षेत्र भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय फिल्मों का चिली में बढ़ते क्रेज और प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृतियां विविधता को अपनाकर एक-दूसरे के करीब बनी हुई हैं। चिली के लोगों की भारतीय फिल्मों और शास्त्रीय नृत्य में बढ़ती रुचि हमारे सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत उदाहरण है। हम दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं।

PM Modi: वीजा प्रक्रिया होगी सरल

बैठक के दौरान पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति ने वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने पर सहमति जताई। इस दौरान शिक्षा और छात्रों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने दोनों देशों के बीच वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने पर बातचीत की। इसके अलावा, भारत और चिली के बीच शिक्षा और छात्रों के हित में ध्यान देते हुए वीजा को सरल बनाने के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।

भारत और चिली के बीच यह बैठक दोनों देशों के मजबूत होते कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों का संकेत देती है। इससे न केवल द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+