जी-20 समिट के दौरान 28 जून को हो सकती है पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात
नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो मंगलवार शाम भारत यात्रा पर आए हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात कब होगी इसकी चर्चा भी जोरों पर हैं। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि 28 जून को जापान के ओसाका में जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हो सकती है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

दिल्ली पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को दुनिया को वैसा ही देखना चाहिए जैसा कि हम एक-दूसरे को देखते हैं कि हम क्या हैं- महान लोकतंत्र, वैश्विक शक्तियाँ और अच्छे दोस्त। पोम्पियो ने कहा है कि कुछ हफ्ते पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशों से आतंकवाद से लड़ने का आह्वान किया। इसके बाद पिछले महीने ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया।
Prime Minister Narendra Modi likely to meet US President Donald Trump on the sidelines of the G20 summit in Osaka, Japan on 28 June. (file pic) pic.twitter.com/sCLSajLWvl
— ANI (@ANI) June 26, 2019
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अभी हमारे पास राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी दो नेता हैं, जो जरूरत पड़ने पर जोखिम लेने से डरते नहीं हैं। इसलिए आइए एक दूसरे को नए तरीके से देखें। बता दें अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। भारत दौरे पर आए पोम्पियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की है।
माइक पोंपेयो ने जयशंकर के साथ व्यापार से लेकर रक्षा जैसे मसलों पर भी बात की। दोनों के बीच ईरान पर भी चर्चा हुई है। माइक पोंपेयो तीन दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माइक पोम्पियो से जब ईरान सवाल किया गया तो इसका जवाब भी उन्होंने अपने ही अंदाज में दिया। पोंपेयो ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि ईरान दुनिया का ऐसा देश है जहां जिसने आतंकवाद को बड़े पैमाने पर पनाह दी हुई है। भारत के लोग पिछले कई दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने एस-400 डील और ईरान पर दिया गोलमोल जवाब












Click it and Unblock the Notifications