Modi Cabinet: गठबंधन के सहारे तीसरी सरकार, लेकिन 'पावर' PM मोदी के हाथ, 4 सबसे ताकतवर मंत्रालय BJP के पास
Modi Cabinet Top Ministry: केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार ने सत्ता संभाल ली है। इसी के साथ रविवार को शपथ ग्रहण के बाद सोमवार शाम को एनडीए की तीसरी सरकार के मंत्रियों के विभागों की तस्वीर भी साफ हो गई। मंत्रालयों के बंटवारों से साफ हो गया कि सरकार चाहे गठबंधन सहयोगियों के सहारे है, लेकिन 'पावर' का सेंटर बीजेपी के ही पास है।
गठबंधन सरकार होने के बावजूद गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, स्वास्थ्य और सड़क परिवहन जैसे अहम 10 विभाग भाजपा के पास हैं।

इन मंत्रियों को फिर से सौंपी पुरानी जिम्मेदारी
पिछली मोदी सरकार में जो मंत्रालय राजनाथ सिंह (रक्षा), अमित शाह (गृह), नितिन गडकरी (सड़क-परिवाहन), निर्मला सीतारमण (वित्त), एस जयशंकर (विदेश) के पास थे, तीसरी सरकार में भी दोबारा वो ही जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टॉप मंत्रालयों में नहीं कोई बदलाव
ऐसे में बीजेपी ने एनडीए सरकार के अंदर टॉप-10 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। जिससे स्पष्ट है कि गठबंधन की सरकार होने के बाद भी टॉप मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
4 ताकतवर मिनिस्ट्री बीजेपी के हिस्से
दरअसल, 4 सबसे ताकतवर मिनिस्ट्री गृह, रक्षा, विदेश और वित्त कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सीसीएस का हिस्सा भी होते हैं। इसी के साथ सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फैसला लेने वाली यही सर्वोच्च समिति होती है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। ऐसे में बीजेपी ने इन चारों मंत्रालयों को अपने पास रखा, बल्कि पिछली सरकार में जिनके पास ये जिम्मेदारी थी, इस सरकार में भी उन्हीं को मुखिया बनाया है।
जानिए किस मंत्री के पास कौनसा विभाग?
- राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्रालय
- अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्रालय
- नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय
- जेपी नड्डा- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
- शिवराज सिंह चौहान- कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्रालय
- निर्मला सीतरमण - वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
- डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्रालय
- मनोहर लाल खट्टर- आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्रालय
- एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
- पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
- धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
- जीतनारम मांझी- MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) मंत्रालय
- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय
- सर्वानंद सोनेवाल- बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
- डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
- किंजरापु राम मोहन नायडू TDP- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- प्रह्लाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- जुएल ओरांव- जनजातीय मामले मंत्रालय
- गिरिराज सिंह- वस्त्र मंत्रालय
- अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- ज्योतिरादित्य सिंधिया- संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
- भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय
- अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- किरण रिजिजू - संसदीय कार्य मंत्रालय व अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
- हरदीप पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्रालय
- जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्रालय
- चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
- सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय












Click it and Unblock the Notifications