Uttarakhand Bus Accident: पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा
नई दिल्ली, 05 जून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुई बस दुर्घटना में 22 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

उत्तरकाशी जिले में बस दुर्घटना को के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे। सीएम ने घायलों के त्वरित उपचार और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
घटना के बाद पीएम मोदी हादसे में लोगों को मौत पर दुख जताते हुए दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर एस धामी से उत्तरकाशी में खाई में गिरे 28 तीर्थयात्रियों को लेकर बस के संबंध में बात की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ जल्द पहुंचेगा।'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पन्ना से तीर्थयात्रियों की एक बस की दुर्घटना में आज एक बहुत ही दुखद घटना घटी। हम सभी राहत प्रयास कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम फौरन मौके पर पहुंची। दमटा देहरादून और उत्तरकाशी के बीच स्थित है और देहरादून से बचाव आसान है। आसपास के अस्पतालों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। बचाव के सभी प्रयास जारी हैं। एमपी के सीएम ने भी किया था फोन, हम लगातार संपर्क में हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी टीम उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है। मैंने सीएम पीएस धामी से बात की है। दिल्ली से एक टीम को राहत और बचाव अभियान के लिए उत्तराखंड भेजा गया है। आज रात मैं खुद देहरादून जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications