क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

youth convention in Karnataka: पूर्वोत्तर के रिजल्ट ने बताया कट्टरता का जवाब एकता से ही दिया जा सकता है: PM मोदी

Google Oneindia News

बैंगलोर। रविवार को कर्नाटक के तुमकुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 'यूथ पावर: ए विजन फॉर न्यू इंडिया' के विषय पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम के रजत जयंती समारोह को यादगार बनाने, शिकागो में विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण की 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने और साथ ही सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए किया गया है।

Live: आज भारत पूरी दुनिया का सबसे नौजवान देश है: PM

Newest First Oldest First
12:26 PM, 4 Mar

कर्नाटक में धार्मिक और यूथ फेस्टिवल का एक नया मॉडल विकसित हो रहा है, मुझे आशा है कि ये आयोजन देशभर में दूसरों को प्रेरणा देगा।परसों, पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ था. कल पूर्वोत्तर के नतीजों ने फिर एक बार पूरे देश में उत्सव का वातावरण बना दिया। मैं इसे एक पार्टी की जीत, एक पार्टी की हार के तौर पर नहीं देखता हूं। महत्वपूर्ण ये है कि पूर्वोत्तर के लोगों की खुशी में पूरा देश शामिल हुआ।
12:24 PM, 4 Mar

तुमकूरू का ये स्टेडियम इस समय हजारों विवेकानंद, हजारों भगिनी निवेदिता की ऊर्जा से दमक रहा है. हर तरफ केसरिया रंग इस ऊर्जा को और बढ़ा रहा है। भगवान वसवेश्वर और स्वामी विवेकानंद जी के आशीर्वाद से श्री शिवकुमार स्वामी जी राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में जुटे हुए हैं, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
12:08 PM, 4 Mar

यह पहली बार हुआ है कि नॉर्थ-ईस्ट के जनादेश के बारे में जानने के लिए दूसरे राज्यों के लोग सुबह ही अपने टीवी सेट्स के सामने बैठ गए। यह एक बड़ा बदलाव है: 'यूथ-पावर' कन्वेंशन में पीएम मोदी
12:01 PM, 4 Mar

युवा शक्ति की अपार ऊर्जा देश का भाग्य बदल सकती है, आज भारत पूरी दुनिया का सबसे नौजवान देश है: PM
11:56 AM, 4 Mar

युवा पीढ़ी के साथ संवाद से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है: पीएम मोदी
11:56 AM, 4 Mar

कर्नाटक में धार्मिक और युवा महोत्सव का एक नया मॉडल विकसित हो रहा है: पीएम मोदी
11:56 AM, 4 Mar

भविष्य के लिए ऐतिहासिक परंपराओं और वर्तमान युवा शक्ति का समागम अद्भुत है: पीएम मोदी
11:56 AM, 4 Mar

देश की आजादी के लिए सभी समाज के लोग एक संकल्प से जुड़ गए थे: पीएम मोदी

Comments
English summary
Prime Minister Narendra Modi is addressing, via video conferencing, a Youth Convention at Tumakuru in Karnataka. He will speak on ‘Youth Power: A Vision for New India.’here is live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X