4th Global Business Summit: भारत ने पूरी दुनिया के आर्थिक विकास के साथ खुद को मजबूत किया: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में चौथे ग्लोबल समिट को संबोधित कर रहे हैं, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर समेत दुनिया के कई बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की। पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में जीएसटी, एफडीआई, डिजिटल इंडिया और देश की बिजनेस व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मोदी ने अपने स्पीच मे जीएसटी को जहां आजादी के बाद टैक्स सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव बताया वहीं, एफडीआई को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने डिफेंस में भी विदेशी निवेश की योजना बनाई है, जो कोई सरकार कभी सोच भी नहीं सकती थी।

Global Business Summit में पीएम मोदी का संबोधन, Highlights


ग्लोबल समिट में पीएम मोदी का संबोधन

  • आपको चार साल पहले यह सुनाई देता था कि भारत को नाजूक 5 देशों में गिना जाता था। आज भारत को 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है।
  • पिछले तीन-चार वर्षों में, भारत ने पूरी दुनिया के आर्थिक विकास के साथ खुद को मजबूत किया है। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, 2013 के अंत में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में भारत का योगदान 2.4 प्रतिशत था। हमारी सरकार के आने के बाद लगभग चार वर्षों में यह 3.1% तक बढ़ गया है।
  • जिस अर्थव्यवस्था को पाने में आठ साल लगे थे, उस लक्ष्य को हमने सिर्फ 4 साल में ही पा लिया।अगले कुछ महीनों में चार साल पूरे करने जा रही है. लोग वही हैं, देश वही है, अधिकारी भी वही हैं, हां एक बदलाव नजर आ रहा है. देश के आर्थिक और सामाजिक कंटेट में बदलाव आ रहा है और इसी कंटेट में न्यू इंडिया की नींव रखी हुई है।
  • बैंकों की पहले की व्यवस्था से तो आप सभी अवगत हैं ही, पहले क्रोनी कैपिटलिज्म का कितना हिस्सा हमारी अर्थव्यवस्था में फैला हुआ था। इसमें सुधार के काम किए गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+