सॉफ्ट ड्रिंक्स में फलों का रस डालने से होगा किसानों की समस्या का हल-मोदी
सांगली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के सांगली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शरद पवार के कृषि मंत्री रहते विफल नीतियों की वजह से महाराष्ट्र का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

बाला साहेब के सम्मान नहीं बोलुंगा शिवसेना के खिलाफ
प्रधानमंत्री ने शिवसेना के खिलाफ रैलियों में नहीं बोलने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि बाला साहब की अनुपस्थिति में महाराष्ट्र में यह पहला चुनाव है और उनका सम्मान करते हुए उन्होंने इस चुनाव में शिवसेना के खिलाफ नहीं बोलुंगा।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एक कामदार के रूप में देश के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सांगली से उनका पुराना नाता है। वहीं प्रधानमंत्री ने लोगों से महाराष्ट्र को गठबंधन की राजनीति से मुक्त कराने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पर पांच साल बाद वह खुद सरकार के कामों का लोगों के बीच हिसाब देंगे।
प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश
- महाराष्ट्र में सरकार ने शहीदों का घर लूट लिया।
- गरीबों का सुख और चैन यहां की सरकार नहे छीन लिया।
- नर्मदा योजना से चार सौ करोड़ रुपए की बिजली महाराष्ट्र को मुफ्त मिलेगी।
- कांग्रेस-एनसीपी सरकार की वजह से किसानों को भुखमरी के दिन देखने पड़ रहे हैं।
- कांग्रेस-एनसीपी के चलते सांगली की चीनी मिलों पर ताला पड़ गया है।
- बाला साहब ठाकरे की अनुपस्थिति में यह पहला चुनाव, उनके सम्मान में इस चुनाव में शिवसेना के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलुंगा।
- कांग्रेस और एनसीपी का दिल एक है, इनके चरित्र और इरादों में कोई फर्क नहीं है।
- एनसीपी राष्ट्रवादी नहीं भ्रष्टवादी है।
- महाराष्ट्र गठबंधन की राजनीति से बाहर निकालना पड़ेगा।
- सॉफ्ट ड्रिंक्स में नेचुरल फ्रूट का रस डालने से भारतीय किसानों को होगा फायदा।












Click it and Unblock the Notifications