घर की रजिस्ट्री हो महिलाओं के नामः पीएम मोदी
भारतीय व्यापारी चैंबर की महिला शाखा के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई बड़ी बातें कहीं। पढ़िए पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के सर्वींगीण विकास में नारी शक्ति का बड़ा योगदान है। गुरुवार को पीएम मोदी ने भारतीय व्यापारी चैंबर की महिला शाखा के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं में घर से निकलकर काम करने व संघर्ष करने की क्षमता है।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रात में काम करने की सुविधा होनी चाहिए। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एक पार्टी सिलेंडर की संख्या को लेकर चुनाव लड़ रही थी लेकिन हमने सरकार बनते ही देश के 1 करोड़ 20 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर दिया। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने 5 करोड़ परिवारों को धुआं मुक्त बनाया है।
कुछ योगदान कर मनाएं आजादी का 75वां सालः पीएम
पीएम ने कहा कि 2022 के लिए लोगों को अभी से अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उज्ज्वला योजना का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं की सबसे ज्यादा मदद की है। पीएम ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में अभी से अपना लक्ष्य तय करें और कुछ योगदान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।












Click it and Unblock the Notifications