PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम, मिलेगा समाधान

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 18,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 15वीं किस्त झारखंड के खूंटी से जारी की है। इसकी रकम देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर हुए हैं।

इस योजना के तहत इससे पहले 14 किस्तों में पीएम-किसान योजना का लाभ देश के किसानों के खातों में पहुंचाया जा चुका है। इस योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार 2.62 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का राशि पहले ही वितरित कर चुकी है।

pm kisan samman nidhi 15th instalment

8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचे 18,000 करोड़
काफी लंबे अंतराल के बाद देश के 8 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं के बैंक खातों (DBT)में बुधवार को 2000-2000 रुपए सीधे ट्रांसफर हो गए हैं। पीएम किसान की 15वीं किस्त आपके खाते में पहुंची है या नहीं, यह जानने के लिए आपको पीएम-किसान सम्मान निधि स्टेटस चेक करना होगा। यह स्टेटस आप अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर चेक कर सकते हैं।

पीएम-किसान स्टेटस चेक करने के लिए क्या करें?
स्टेटस चेक करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा। पहले तो पीएम-किसान की आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इसपर दाहिनी तरफ या नीचे आपको 'Know Your Status' का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें।

फिर एक नया पेज खुलेगा। यहां निर्धारित स्थान पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें। फिर 'Get Data' पर क्लिक करें। यहां आपके खाते में आई सारी किस्तों की जानकारी मिलेगी। किस बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर हुई वह भी पता चलेगा।

पीएम-किसान योजना के तहत 12.54 करोड़ से भी ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन है। ऐसे में संभावना है कि बहुत सारे किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हों। अगर आप इस योजना के लाभ पाने के योग्य हैं तो निश्चिंत रहिए कि आपके खाते में पैसा जरूर आएगा।

पीएम-किसान की 15वीं किस्त नहीं आई है तो क्या करें?
यदि फिर भी किसी वजह से आपके खाते में 15वीं किस्त आने से रह गई है तो आप नीचे बताए जा रहे कुछ संबंधित फोन नंबरों पर संपर्क करके अपनी किस्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर मेल कर सकते हैं:-

पीएम-किसान हेल्पलाइन: 155261/011-24300606/24300606/0120-6025109
पीएम-किसान टोल फ्री: 18001155266
फोन नंबर: 011-23381092/23382401

या [email protected] पर ई-मेल भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 15 नवंबर, 2023 यानि बुधवार को ही मध्य प्रदेश विधानसभा और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा है। इन दोनों राज्यों में 17 तारीख को वोटिंग होनी है। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।

जानकारी के मुताबिक इस साल जुलाई तक मध्य प्रदेश में 83,70,263, राजस्थान में 63,98,381, छत्तीसगढ़ में 21,70,541 और तेलंगाना में 92,520 किसान इस योजना के लाभार्थी के तौर पर रजिस्टर्ड थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+