PM Kisan Nidhi Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को मिलेगा होली का तोहफा? जानें कैसे करें E-Kyc
PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त को लेकर देशभर के करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों के बीच उत्सुकता और बेचैनी दोनों बनी हुई है। फरवरी का महीना खत्म होने में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फरवरी में ही 22वीं किस्त आ सकती है या इसके लिए मार्च तक इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली अगली किस्त का समय हो चुका है, लेकिन करोड़ों किसानों के खातों में अभी तक राशि क्रेडिट नहीं हुई है।

आमतौर पर हर चार महीने में जारी होने वाली इस किस्त का पिछला भुगतान (21वीं किस्त) 19 नवंबर 2025 को किया गया था। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि खेती से जुड़े खर्चों में किसानों की मदद के लिए दी जाती है।
PM Kisan Nidhi Yojana का पैसा कब तक मिलेगा? क्या होली पर मिलेगा 'किसानों को बोनस'?
पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। अब तक जारी हुई सभी किस्तों में यही पैटर्न देखने को मिला है। पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर महीने में किसानों के खातों में भेजी गई थी। इस हिसाब से 22वीं किस्त का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसी वजह से माना जा रहा था कि फरवरी 2026 में ही अगली किस्त जारी कर दी जाएगी।
अब यह संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार होली के त्योहार के आसपास इस राशि को जारी कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों का मानना है कि 26 फरवरी से 5 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन 22वीं किस्त जारी की जा सकती है।
बजट के बाद की पहली किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं। फरवरी 1 को पेश हुए केंद्रीय बजट के बाद यह पहली किस्त होगी, इसलिए किसान इसमें कुछ बढ़ोतरी की भी उम्मीद कर रहे थे, हालांकि फिलहाल ₹2000 की राशि ही हस्तांतरित की जाएगी।
PM Kisan Nidhi Yojana की 22वीं किस्त फरवरी में क्यों अटकी?
हालांकि फरवरी के 24 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। न तो तारीख बताई गई है और न ही कोई कार्यक्रम घोषित हुआ है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में किसान इस राशि पर निर्भर रहते हैं।
सरकारी सूत्रों और पिछले अनुभवों के आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त की तारीख का ऐलान फरवरी के बचे हुए दिनों में किया जा सकता है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि होली के बाद, यानी मार्च की शुरुआत में किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इसे लेकर पूरी तरह से कुछ भी कहना मुश्किल है।
How To Do PM Kisan e-KYC: इन 4 कारणों से रुक सकता है आपका पैसा
यदि आपके क्षेत्र के अन्य किसानों को पैसा मिल जाता है और आपके खाते में नहीं आता, तो इसकी मुख्य वजहें ये हो सकती हैं:
e-KYC पेंडिंग: यदि आपने अभी तक बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित e-KYC पूरा नहीं किया है, तो किस्त रुक जाएगी।
आधार सीडिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक और DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्रिय होना अनिवार्य है।
जमीन का सत्यापन (Land Seeding): अगर आपके लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेटेड नहीं हैं, तो सॉफ्टवेयर आपका भुगतान रोक सकता है।
नाम में गलती: बैंक खाते और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग में अंतर होने पर भी ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications