PM Kisan की 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर होने की तारीख जानिए

PM Kisan Update: देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। पिछली यानी 23वीं किस्त जून 2026 में किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी। ऐसे में अब अगली किस्त को लेकर सितंबर और अक्टूबर के बीच चर्चा तेज है। योजना के नियमों के मुताबिक, किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है। इसी आधार पर 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 तक आने की संभावना है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक पैसा जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे किस्त का इंतजार करने के साथ-साथ अपनी जरूरी जानकारी भी चेक कर लें। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। जून में 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब अगली किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम तारीख सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

PM Kisan Update

ई-केवाईसी नहीं हुई तो रुक सकता है पैसा

अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों की ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। अगर ई-केवाईसी अधूरी है, तो भुगतान रुक सकता है। किसान इसे ऑनलाइन ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर पूरा करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें नए आवेदन? ये रहा स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस

आधार और बैंक खाते की जांच करें

किस्त सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए आती है। इसलिए बैंक खाता आधार से लिंक होना और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है। बैंक रिकॉर्ड में नाम की गलती या किसी अन्य तकनीकी समस्या के कारण भी पैसा अटक सकता है। किसानों को समय रहते बैंक जाकर अपनी जानकारी जांच लेनी चाहिए।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'फार्मर्स कॉर्नर' में 'बेनिफिशियरी स्टेटस' विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करके किस्त से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।

किसानों को अभी ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, डीबीटी और बैंक खाते की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि 24वीं किस्त जारी होने पर भुगतान में अनावश्यक परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: Delhi Laxmi Yojana: 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' से महिलाओं में खुशी की लहर, CM रेखा गुप्ता का जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+