हवा-हवाई हैं पीएम मोदी थोड़ा बातों में वजन लाएं तो समझ में आए: राहुल गांधी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोला है। संसद में भारी हंगामे और कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ हवा में बात करते हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में जो बात आता है बस बिना सोचे-समझे कह देते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत दी कि वो अपने बातों में वजन लाएं।

Congress vice president Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि व्‍यापम घोटाले जैसा घोटाला हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उस पर एक शब्‍द तक नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा, ल‌े‌‌किन अब उनकी विश्वसनियता गिरती जा रही है। ललित गेट पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'हम प्रधानमंत्री को सुझाव देना चाहते हैं कि वे जनता के प्रधानमंत्री हैं, हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं तो जनता की आवाज सुनें।

जनता आपसे पूछ रही है। एक्शन तो बाद की बात है, पहले बताओ कि इन मुद्दों पर सोचते क्या हो। राहुल ने कहा कि विवादों से घिरे मंत्रियों के इस्तीफे के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी जायेगी। आपको बताते चलें कि ललित मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के संबंधों और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने खूब हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+