Budget 2023: गरीबों को मिलेगी छत, 66 प्रतिशत बढ़ा पीएम आवास योजना का बजट
PM Awas Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है, जिसमें गरीबों के लिए कई बड़े ऐलान हुए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया, जिसमें अगले साल होने वाले चुनावों को भी ध्यान में रखा गया। इस बजट में गरीबों के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े ऐलान किए, लेकिन सबसे खास पीएम आवास योजना से जुड़ी घोषणा है। सरकार ने पीएम आवास योजना का बजट 66 फीसदी बढ़ा दिया है। अब ये 44 हजार करोड़ से बढ़कर 79 हजार करोड़ का हो गया।
इसके अलावा वित्त मंत्री ने जनजातीय समूहों के लिए भी कई घोषणा कीं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि PBTG बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें। अगले 3 साल में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि बजट 2023 की 7 प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम छोर तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, ग्रीन ग्रोथ, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र हैं।
कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत
वित्त मंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे। वहीं वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत की जाएगी। गोबरधन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्रों की स्थापना होगी।












Click it and Unblock the Notifications