सुशासन दिवस: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम, देखें पूरी डिटेल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इस मौके पर 25 दिसंबर को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार (15 दिसंबर) को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर देश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। पूर्व के जन्मदिन के अवस पर सुशासन दिवस को लेकर भाजपा ने पार्टी के लेटरहेट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें 25 दिसंबर को पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले पूरे कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई।
बीजेपी के पत्र में लिखा है, "भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को है। हम प्रत्येक वर्ष श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं एवं इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 25 दिसंबर को प्रात: श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में बने सदैव अटल स्मारक, नई दिल्ली में पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। इस कार्यकआ्रम में अति विशिष्ट व्यक्तियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहकर श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।"
पत्र में आगे लिखा गया कि कार्यक्रमों को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पार्टी संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आमजन जुड़ेंगे।
ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
- सभी बूथों पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और देश के लिए समर्पण पर चर्चा होगा।
- काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन।
- बीजेपी बूथों पर क्रिएटिव कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें पूर्व पीएम अटल जी की यादों को प्रस्तुत किया जाएगा।
- बूथ स्तर के 6 कार्यक्रमों में से अटल जी की जयंती एक विशेष कार्यक्रम
- केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की योजनाओं एवं उपलब्धियों तथा गरीब कल्याण से संबंधित सुशासन पर व्याख्यान।
- केंद्र सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पण और लाभार्थियों के बीच में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन पर चर्चा।












Click it and Unblock the Notifications