AK 47 के ट्रिगर से ज्यादा ताकत वोटर्स की उंगली में-पीएम मोदी

सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हाल ही में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि जम्मू के भाग्य को बदलने के लिए बहुमत की सरकार का आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को विकास करके उनके एहसान को ब्याज समेत लौटाउंगा।

narendra modi

परिवारवाद पर जमकर बोला हमला
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू में परिवार की सरकारों ने यहां की हालत को बदतर कर दिया है। बाप बेटों की सरकार ने प्रदेश को लूट लिया है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एनसी के साथ गठबंधन की सरकार चलाने के बाद भी जनता की जवाबदेही से मुंह मोड़ लेती है। जनता को जवाब देने के समय कांग्रेस अपना पल्ला झाड़ लेती है और कहती है एनसी गलत नीतियों के लिए जिम्मेदार है।

बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलेट
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और एनसी दोनों ही परिवारवाद की चपेट में हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए दोनों ही पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेकने की जरूरत है। पीएम ने भारी मतदान के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपन लोगों को दिखा दिया है कि बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलेट की ताकत होती है। पीएम ने कहा कि एके 47 के ट्रिगर से निकलने वाली गोली लोगों की जान ले लेती है लेकिन बैलेट की ताकत से लोगों की जिंदगी बदल जाती है।

लोकतंत्र के लिए सेना ने दिया बलिदान
पीएएम ने कहा कि आपकी बैलेट की ताकत पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सेना के जवानों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देना है। बैलेट की ताकत से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आप सबको आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा एके 47 के बोझ को देश का युवा नहीं उठाना चाहता है। अपनी राह से भटके युवा एके 47 छोड़कर देश लौट रहे हैं। वो एके 47 के बोझ को नहीं उठाना चाहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+