पेरिस से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर डायवर्ट, बीच रास्ते पायलट ने छोड़ी ड्यूटी, बस दिल्ली भेजे गए यात्री
थाईलैंड के फुकेत में एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी के बाद एक ओर विमान में यात्रियों को असुविधा देखने को मिली। पेरिस से आ रहा विमान जयपुर डायवर्ट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक कथित रूप से इस फ्लाइट का संचालन करने वाले पायलट ने बीच रास्ते में ही अपनी ड्यूटी छोड़ दी। इस दौरान करीब पांच घंटे प्लेन हवा में रहा।
इस हफ्ते सोमवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया इंटरनेशनल के पायलट विमान बीच में ही छोड़कर चले गए। पेरिस से दिल्ली जा रही इस फ्लाइट में 180 से ज्यादा पैसेंजर थे, लेकिन ड्यूटी ऑवर्स पूरा होने के बाद पायलट ने आगे की उड़ान ही नहीं भरी, जिसके चलते फ्लाइट में सवार पैसेंजर 9 घंटे तक परेशान होते रहे। बाद में उन्हें सड़क मार्ग से ही दिल्ली भेजा गया। ऐसे में एयरपोर्ट पर एयर इंडिया इंटरनेशनल के पायलट विमान बीच में ही छोड़कर चले गए।

घटना सोमवार सुबह की है, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2022 रविवार रात 10 बजे पेरिस से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ। सोमवार सुबह 10:35 बजे इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कराण फ्लाइट दिल्ली लैंड नहीं कर पाई।
रिपोर्ट के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के निर्देश पर पायलट ने दोपहर 12:10 बजे फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया। इसके बाद पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से उड़ान के लिए क्लीयरेंस मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक भी क्लीयरेंस नहीं मिला, जिसके चलते प्लेन के लैंडिंग में काफी देरी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications