अहमदाबाद के बाद एमपी और आगरा में भी 'पीके' का विरोध
भोपाल। सोमवार का दिन आमिर खान की लेटेस्ट फिल्म 'पीके' के लिए जहां अच्छा नहीं रहा वहीं दूसरी ओर एमपी और यूपी में भी फिल्म को लेकर विरोध जारी है। जबलपुर में हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन कर आमिर खान के पुतले का दहन किया वहीं भोपाल में कुछ लोगों ने उन सिनेमाहाल के सामने प्रदर्शन किया है, जहां फिल्म पीके लगी हुई थी।
इन विरोध करने वाले लोग बजरंग दल और विहिप के बताये जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पीके फिल्म में हिंदू भावनाओं के ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, हिंदू देवी-देवों का अपनाम किया गया है। लिहाजा इस फिल्म का प्रदर्शन बंद होना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिनेमाघर संचालकों को चेतवानी दी है कि अगर आगामी तीन दिन में फिल्म को दिखाना बंद नहीं किया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर आमिर खान के पुतले का दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया है।
This film is much more a general comment on how ppl chase religion for wrong reasons and not for spirituality: Dilip Cherian on film 'PK'
— ANI (@ANI_news) December 29, 2014 












Click it and Unblock the Notifications