'...झूठ फैला रहे', सांसदों के निलंबन पर TMC के दावों पर पीयूष गोयल का पलटवार

संसद के दोनों सदनों में अब तक विपक्ष के कुल 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं। इस बीच, विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आमने-सामने आ गए हैं।

टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने बुधवार को दावा किया है कि जब उन्होंने गोयल से पूछा कि बचे हुए विपक्षी सांसदें को निलंबित क्यों नहीं किया जा रहा है, तो मंत्री ने जवाब दिया कि गर सदन में एक भी विपक्षी सांसद नहीं बचेगा, तो हमें बुरा लगेगा। साथ ही उन्होंने(पीयूष) यह भी कहा कि फिक्र मत करिए...आप सभी को निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं, पीयूष गोयल ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि साकेत गोखले के दावे झूठे हैं। कहा कि स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से झूठ फैला रहे हैं। आइए जानें और क्या कहा?

Piyush Goyal target TMC MP Saket Gokhale

एक्स यानी पूर्व में ट्विटर पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे एक निजी अनौपचारिक बातचीत का खुलासा करने से नफरत है। लेकिन, कल जो हुआ और यह कपटपूर्ण है। मैंने पीयूष गोयल से पूछा था कि इंडिया अलायंस के बाकी बचे सांसदों के एक समूह को राज्यसभा में विरोध करने के बावजूद निलंबित क्यों नहीं किया जा रहा है? क्योंकि इंडिया अलायंस के 46 सांसदों को एक दिन पहले हंगामा करने पर तुरंत निलंबित कर दिया गया था। इस पर पीयूष गोयल ने कहा था कि क्योंकि अगर सदन में एक भी विपक्षी सांसद नहीं बचेगा, तो हमें बुरा लगेगा।

साकेत गोखले ने यह भी एक्स पर कहा कि फिर पीयूष गोयल ने कहा कि फिक्र मत कीजिए, आपराधिक कानून विधेयक पेश करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में आने से पहले आप सभी को निलंबित कर दिया जाएगा।

पीयूष गोयल ने दावों को सिरे से खारिज किया
टीएमसी सांसद साकेत गोखले के दावे को पीयूष गोयल ने एक्स यानी पूर्व में ट्विटर पर खारिज किया। साथ ही कहा कि एक बार फिर टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने झूठ और शरारतपूर्ण फर्जी खबर पेश की है। ये अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले घमंडिया गठबंधन का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग मैनुअल है।

गोयल ने यह भी कहा कि साकेत गोखले का पोस्ट उनकी पार्टी के सहयोगी कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिर्मिकी को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच आया है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि साकेत गोखले स्पष्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से शातिर झूठ फैला रहे हैं। इस तरह के बेशर्म झूठ से पता चलता है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में कितनी गहरी निराशा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+