पीयूष गोयल का विपक्ष को जवाब, कोरोना पर राजनीति बंद कीजिए, PM मोदी दिन में 18-19 घंटे कर रहे हैं काम
पीयूष गोयल का विपक्ष को जवाब, कोरोना पर राजनीति बंद कीजिए, PM मोदी दिन में 18-19 घंटे कर रहे हैं काम
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विपक्ष ने आलोचना की है। जिसका केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस को लेकर 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के इस महामारी के खिलाफ लड़ रही है। हर राज्य को उसकी जरूरत को देखते हुए एक समान मदद दी जा रही है। कोरोना जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में 18-19 घंटे काम कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार अभियान से लौटने के बाद वो कोविड-19 से कैसे लड़ा जाए इस स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

Recommended Video
बिना किसी भेदभाव के हर राज्य को दी जा रही है मदद
पीयूष गोयल ने ये पलटवार कोविड-19 स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी के कुछ नेताओं की टिप्पणी के संदर्भ में की है। पीयूष गोयल ने कहा है कि कोरोना वायरस के इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के प्रयासों से उन्हें काफी बुरा लगा है।
पीयूष गोयल ने कहा, ''कोविड-19 पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। मुझे बुरा लगा जब कुछ लोगों और एक प्रमुख राजनीतिक दल ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की।" उन्होंने कहा कि 12 सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक विस्तृत बैठक के बाद, केंद्र सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन आवश्यकताओं पर चर्चा की है और उसे जल्दी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि 6,177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को राज्यों को वितरित करने के फैसले को फाइनल टच दे दिया गया है। जिसमें से महाराष्ट्र को 1,500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का सबसे बड़ा हिस्सा मिलेगा।
हम 24 घंटे काम कर रहे हैं लेकिन ये राजनीति बंद नहीं कर रहे हैं- पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने कहा, "केंद्र कोविड प्रबंधन में राज्य सरकार का समर्थन करने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। प्रधानमंत्री 18-19 घंटे काम कर रहे हैं। अभियान से लौटने के बाद, उन्होंने भारत में महामारी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुझे रविवार (18 अप्रैल) को दिन में समीक्षा बैठक के लिए एक बजे बुलाया था।''
पीयूष गोयल ने रविवार (18 अप्रैल) को कहा कि महाराष्ट्र, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, केंद्र द्वारा की गई मैपिंग के बाद 1,500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का सबसे बड़ा हिस्सा उन्हें मिलने वाला है। 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' के तेजी से आवागमन के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। राज्यों को ऑक्सीजन के सुचारू परिवहन की सुविधा के लिए ट्रेनें दी जा रही हैं। हम कोविड-19 महामारी के कारण एक अभूतपूर्व संकट देख रहे हैं। कुछ राज्यों में, मामलों को कोविड केस कंट्रोल के बाहर हैं, जैसे महाराष्ट्र दिल्ली।












Click it and Unblock the Notifications