क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को बनाने में लगे 250 घंटे, सोशल मीडिया पर फैंस ने तारीफ में पढ़े कसीदे

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चर्चे एक बार फिर जोरों से होने लगे हैं। हाल ही में हुए मेट गाला 2018 इवेंट में प्रियंका ऐसी ड्रेस को पहनकर पहुंची, कि देखने वाला बस देखता रह गया। प्रियंका की इस ड्रेस के चर्चे पश्चिमी और सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं।

Google Oneindia News

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चर्चे एक बार फिर जोरों से होने लगे हैं। हाल ही में हुए मेट गाला 2018 इवेंट में प्रियंका ऐसी ड्रेस को पहनकर पहुंची, कि देखने वाला बस देखता रह गया। प्रियंका की इस ड्रेस के चर्चे पश्चिमी और सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं। फैंस को तो उनकी ड्रेस इतनी पसंद आ रही है कि उन्होंने देसी गर्ल को देवी का खिताब भी दे दिया है।

पहना फेमस डिजाइनर राफ लॉरेन का गाउन

पहना फेमस डिजाइनर राफ लॉरेन का गाउन

प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए जानीं जाती हैं। पिछले साल जब वो मेट गाला में ट्रेंच कोट पहन कर पहुंची थीं, तब भी अपने फैशन से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं इस साल प्रियंका थीम के अनुसार गाउन पहन कर नजर आईं। इस साल मेट गाला की थीम थी 'हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथोलिक इमैजिनेशन।' इवेंट के लिए प्रियंका ने फेमस फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन को चुना।

गाउन को बनाने में लग गए 250 घंटे

गाउन को बनाने में लग गए 250 घंटे

राफ लॉरेन के स्ट्रापलेस गाउन में प्रियंका वाकई किसी देवी से कम नहीं लग रहीं थीं। उन्होंने गहरे मरून रंग का वेलवेट गाउन पहना था और उसके साथ एक हेडपीस भी पहना था, जिसे बनाने में 250 घंटे लग गए थे। ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन वाकई में प्रियंका कि इस ड्रेस को बनाने में पूरे 250 घंटे लगे हैं। डिजाइनर राफ लॉरेन ने खुद इंस्टाग्राम पर लिखते हुए बताया कि इसमें स्वरोस्की क्रिस्टल, बीडवर्क का काम हुआ है।

तारीफ में लोगों ने पढ़े कसीदे

तारीफ में लोगों ने पढ़े कसीदे

प्रियंका चोपड़ा को अपनी इस ड्रेस के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर तो लोगों ने उन्हें देवी तक का खिताब दे दिया है। देखिये क्या-क्या कहा लोगों ने-

ये भी पढ़ें: प्रियंका ने पहनी ऐसे कट वाली ब्लेजर ड्रेस, लोगों ने पूछा- 'दिखाना क्या चाहती हो?!'

Comments
English summary
Piryanka Chopra Crowned As Goddess By Fans As She Left Everyone Stunned With Her Met Gala 2018 Dress.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X