सात जन्मों के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शादी की तस्वीरें वायरल
मुंबई। बिग बॉस-9 से शुरू हुई प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की प्रेमकहानी उस वक्त अपने मुकाम पर पहुंच गई जिस वक्त शुक्रवार को नरूला और युविका ने तीन साल के लंबे अफेयर के बाद मुंबई में सात फेरे लिए और अग्नि की साक्षी मानकर सात जन्मों के लिए सदा एक-दूसरे के हो गए। आपको बता दें कि बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की शादी मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई, जिसमें फिल्मी दुनिया और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए।
प्रिंस-युविका को आशीर्वाद देने सुनील शेट्टी और तब्बू भी पहुंचे थे। शादी में टीवी के सोहेल खान, नेहा धूपिया, राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, रोडीज फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे। प्रिंस-युविका की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बने हैं।
मालूम हो कि 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्स-2 का 'अल्टीमेट राउडी' का खिताब भी प्रिंस ने अपने नाम किया था, इसके बाद उन्होंने 'स्पिल्ट्सविला सीजन 8' जीता और फिर बिग बॉस सीजन 9 के विनर बनकर छा गए तो वहीं युविका ने शाहरुख खान की हिट फिल्म 'ओम शांति ओम' समेत कई फिल्मों में काम किया हैं, दोनों की मुलाकात बिग बॉस शो में हुई थी, दोनों के लवअफेयर की खबरें आई थीं, पहले तो लगा था कि ये पब्लिसिटी स्टंट हैं लेकिन अब दोनों ने शादी करके सबके मुंह पर ताला लगा दिया।
देखें तस्वीरें