नई दिल्ली समेत एनसीआर में आंधी-तूफान का कहर, मेट्रो भी ठप
नई दिल्ली। दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था लेकिन शाम 4 बजते ही पूरी दिल्ली समेत एनसीआर इलाकों में अंधेरा छा गया। सबसे पहले तो जोर से आंधी चली और उसके बाद बूंदा-बांदी। पिछले काफी दिनों से तप रहे दिल्ली वासियों को बारिश की पहली बूंद के बाद काफी राहत मिली है। मेट्रो सेवा भी घंटों ठप रही।

दिल्ली में टोरनेडोे
नई दिल्ली में शुक्रवार को शाम 5 बजे भ्यानक टोरनेडो का दृश्य देखने को मिला।

आंधी-तूफान में सब ठप
नई दिल्ली में आए आंधी-तूफान के बाद पेड़ गिरने के डर से पसरा सन्नाटा।

दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था
दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था लेकिन अचानक आंधी-तूफान के बाद से शाम 5 बजे ही दिल्ली में अंधेरा छा गया।

काले बादलों ने ढका सूरज को
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून में देरी के चलते सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी।

पीला आसमान
नई दिल्ली में मौसम के बदलते ही आसमान का रंग हल्का पीला हो गया।

घंटो रहा यातायात जाम
नई दिल्ली में आए अचानक तूफान के बाद अधिकांश इलाकों में यातायात जाम का संकट उभर आया।

तूफान में टूटे गाडि़यों के शीशे
तेज तफान के बाद बाहर खड़ी गाडि़यों के शीशे भी टूट गए।

उड़ गईं झुग्गी- झोपड़ी
पुरानी दिल्ली के गामिणी इलाके में अधिकांश झुग्गियां पूरी तरह से बर्बाद हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications