PICS: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश
नई दिल्ली। राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। कई हिस्सों में रह-रह कर पानी बरस रहा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहां सुबह से पानी रुका नहीं है, तो उत्तराखंड में रुकने के बाद भारी जाम लग गया है। प्रस्तुत हैं कुछ तस्वीरें जो बारिश के दौरान खींची गईं। तस्वीरों को आप नीचे स्लाइडर में देख सकते हैं।
जलभराव की समस्या को देखते हुए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है- 1800118595 । इसकी सूचना आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर दी।
दिल्ली का हाल- बारिश और जाम की वजह से सुबह घर से दफ्तर के लिए निकलने वालों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के पास महिपालपुर तथा आईटीओ सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जाम लगा रहा। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 93.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
तस्वीरें बारिश की-

दिल्ली में बारिश
दिल्ली में बारिश का मजा लेते लड़का-लड़की।

दिल्ली में बारिश
दिल्ली में इस तरह फंस गई टैक्सी।

सड़क पर जल भराव
सड़क पर ऐसे फंसी दिखी गाड़ियां।

यह है दिल्ली की गली का हाल
दिल्ली की गलियों का हाल कुछ ऐसा है।

कुछ इलाकों में शांति
बारिश की वजह से कुछ इलाकों में शांति है।

कॉलोनियों का मंजर
कॉलोनियों में ऐसा मंजर देखने को मिला।

गुड़गांव में यातायात
गुड़गांव में बारिश के बाद यातायात का हाल।

कोलकाता में बारिश
कोलकाता में भारी बारिश के बाद का मंजर।

कोलकाता में सड़कों का हाल
कोलकाता में सड़कों का हाल कुछ ऐसा है।

मथुरा में परेशान लोग
बारिश के बाद ऐसे परेशान हुए लोग।

मथुरा का हाल
मथुरा का हाल कुछ ऐसा है।

मेरठ में जल भराव
मेरठ में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला।

मिर्जापुर में बाढ़ जैसा मंजर
मिर्जापुर में बाढ़ जैसा मंजर है।

उत्तराखंड में लैंड स्लाइड
उत्तराखंड में बारिश के दौरान लैंड स्लाइड के बाद जाम।

शिमला में बारिश
शिमला में बारिश का मजा लूटते लोग।












Click it and Unblock the Notifications