Pics: सियाचिन से लेकर पानी और रेगिस्‍तान में योगा करते जांबाज

नई दिल्‍ली। मंगलवार को दुनिया ने दूसरा इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर सरहद की रक्षा में तैनात हमारे सैनिकों ने भी अपना पूरा योगदान दिया। इंडियन नेवी और इंडियन आर्मी के जवानों ने इस योगा डे को अपनी ड्यूटी के साथ मनाया और फिर से एक नई मिसाल कायम की।

international-yoga-day-navy-army-250

मुंबई से लेकर केरल तक योग

मुंबई में आईएनएस विराट पर जहां नेवी ऑफिसर्स और सेलर्स ने योगा का अभ्यास किया तो वहीं गुजरात में आईएनएस वलसुरा पर योगा हुआ। इसके अलावा केरल के कोच्चि में इंडियन नेवी के आईएनएस गरुड़ पर भी नेवी के ऑफिसर्स और जवान योगा करते नजर आए।

दक्षिण कोरिया में नेवी का योग

इन सबके अलावा इंडियन नेवी के उन ऑफिसर्स और जवानों ने भी योग किया जो नॉर्थ वेस्‍ट पैसेफिक ओशीन में जापान और अमेरिका के साथ होने वाली ज्‍वाइंट एक्सरसाइज का हिस्‍सा हैं। इसके अलावा साउथ कोरिया गए इंडियन नेवी ऑफिसर्स ने भी इस मौके पर अपनी शारीरिक क्षमताओं के साथ योग क्रिया को किया।

-
-
-
-
Yoga Day 2016 by Indian Armed forces

Yoga Day 2016 by Indian Armed forces

-
-

कौन कौन से शिप्‍स

इस बार योगा डे पर आईएनएस विराट, आईएनएस वलसुरा, आईएनएस गरुड़, आईएनएस जलाश्व और आईएनएस ऐरावत जैसी शिप्‍स पर योग का अभ्यास किया गया। इस मौके पर न सिर्फ सर्विंग ऑाफिसर्स और उनकी फैमिली शामिल हुई बल्कि रिटायर्ड ऑफिसर्स और उनके परिवार वालों ने भी शिरकत की। वहीं कोस्‍ट गार्ड के जवान भी इसका हिस्‍सा बने।

सियाचिन पर जवानों ने किया योग

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी योगा डे पर सियाचिन जैसी खतरनाक जगह पर इंडियन आर्मी के जवान और ऑफिसर्स योगा करने से नहीं चूके। सुबह करीब सात बजे योगा शुरू हुआ और करीब दो घंटे तक आर्मी पर्सनल ने योग किया।

-
-
-
-
-
-
Yoga Day 2016 by Indian Armed forces

Yoga Day 2016 by Indian Armed forces

सियाचिन से लेकर आईएनएस विराट तक योग ही योग।

पढ़ें- योगा के 20 हैरान करने वाले फायदे
इसके अलावा राजस्‍थान के तपते रेगिस्‍तान में गर्मी को नजरअंदाज करके भी इंडियन आर्मी ने योगा डे पर योग का नजारा पेश किया। वहीं इंडियन एयरफोर्स के ऑफिसर्स और जवानों ने भी इस दिन पर बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लिया।

यूं तो इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज हमेशा से ही सैनिकों की फिटनेस के लिए योग को वरीयता देती आईं हैं लेकिन योगा डे के जरिए उन्‍हें इस दिन की अहमियत उनके लिए दुनिया को बताने का एक नया मौका मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+