Cyclone Amphan का तांडव, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर में गिरा पेड़, दादा ने शेयर की तस्वीर
कोलकाता। महाबलशाली चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने बुधवार को ओडिशा और बंगाल में जमकर तबाही मचाई है, 'अम्फान' तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में 76 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह पिछले 283 वर्षों में सबसे भयंकर तबाही वाला तूफान था, पीएम मोदी भी आज कोलकाता पहुंचे हैं,वो भी वहां तूफान से हुई तबाही का जायजा लेने गए हैं, इसी बीच चक्रवात 'अम्फान' की वजह से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर में लगा आम का पेड़ भी गिर गया जिसे काफी मशक्कत के बाद दोबारा खड़ा किया गया।

Cyclone Amphan की वजह से दादा के घर में गिरा पेड़.
सौरव गांगुली ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से दो तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में गांगुली अपने घर में गिरा आम का पेड़ वापस ठीक करने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, गांगुली ने इस दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- 'घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा, वापस खींचा और फिर से ठीक किया। अपनी पूरी ताकत लगा दी।'
सौरव गांगुली ने Tweet
सौरव गांगुली ने पुलिस कर्मियों को भी सलाम किया है, जिन्होंने इस भयंकर तूफान में जान की परवाह ना करते हुए लोगों की जान बचाई। बंगाल टाइगर की ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग इस तस्वीर पर काफी कमेंट कर रहे हैं।
दादा ने किया पुलिस वालों को सलाम
मालूम हो 'अम्फान' के बारे में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी, सीएम ने तूफान के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है, बता दें कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए हैं, अनुमान है कि तूफान में करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

चक्रवात से बंगाल-ओडिशा में मची तबाही
गौरतलब है कि तूफान के दौरान कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है , बता दें कि चक्रवात बुधवार दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर टकराया था, स्काईमेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान का असर देश के दूसरे राज्यों पर भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से आज भी देश के पूर्वोत्तर राज्य, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, मुज़फ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी झारखंड और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने की पूरी आशंका है, जबकि अम्फान की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकार्ड बारिश तय की गई है।
-
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची -
IPL 2026: नीतीश राणा के ऊपर चला BCCI का चाबुक, अंपायर से पंगा लेने पर मिली कड़ी सजा -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications