जम्मू-कश्मीर में मिला PIA लिखा हुआ विमान की शेप वाला गुब्बारा, पुलिस ने लिया कब्जे में
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में मंगलवार को एक विमान के शेप वाला गुब्बार मिला है। स्थानीय लोगों को ये गुब्बारा मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। हैरानी वाली बात ये है कि इस गुब्बारे पर PIA (Pakistan International Airlines) लिखा हुआ है। ये गुब्बारा हीरानगर सेक्टर के सोत्रा चक गांव में मिला।गुब्बारे को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video
Jammu Kashmir : Pakistan से आया PIA लिखा विमान के आकार का गुब्बारा, मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी

आपको बता दें कि जो गुब्बार पुलिस को मिला है, उस पर पाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट के जैसा पेंट किया हुआ है। जांच एजेंसियों को पहली नजर में जरूर ये पाकिस्तान की कोई हरकत लग रही है। गुब्बारे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications