VIDEO: रोने लगे Physics Wallah के तीन पूर्व टीचर्स, फाउंडर अलख पांडे पर लगाए गंभीर आरोप
Physics Wallah Controversy: एड-टेक यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला के तीन शिक्षकों ने संगठन छोड़ दिया और संस्थापक अलख पांडे पर उन प्रमुख सिद्धांतों को दरकिनार करने का आरोप लगाया,जिन पर स्टार्टअप का गठन किया गया था।

Physics Wallah Teachers Crying Video: फेमस एड-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के कुछ पूर्व शिक्षकों ने यूट्यूब पर एक ऐसा वीडियो जारी किया है जिसे दिखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में ऐसा लग रहा है कि कोई टीवी सोप जैसा ड्रामा चल रहा हो। दरअसल, तीनों शिक्षकों ने यूट्यूब पर रोते हुए वीडियो जारी किया है और फाउंडर अलख पांडे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बताया यह जा रहा है कि Physics Wallah के तीन पूर्व शिक्षकों - तरुण कुमार, मनीष दुबे और सर्वेश दीक्षित ने कथित तौर पर संस्थापक अलख पांडे के साथ मतभेदों के कारण कंपनी छोड़ दी है।
शिक्षकों ने 5 करोड़ घूस लेने के आरोप को गलत बताया
तीनों ने कहा कि वर्तमान केमिस्ट्री के शिक्षक ने उनपर प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म Adda24X7 से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है ताकि हमलोग फिजिक्स वाला (Physics Wallah) छोड़ दें। सभी ने फाउंडर अलख पांडे (Alakh Pandey) पर आंतरिक राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों पर Adda24X7 से पांच करोड़ घूस लेने का आरोप लगाया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है। यह सब हमलोगों को संस्थान से निकालने की साजिश की गई थी। Physics Wallah Controversy पर छात्रों ने भी हैरानी जताई है।
इस्तीफा देने के बाद शिक्षकों ने संकल्प नाम का यूट्यूब चैनल शुरू किया
फिजिक्स वाला (Physics Wallah) से इस्तीफा देने के बाद तीनों शिक्षकों ने अब संकल्प नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। फाउंडर अलख पांडे (Alakh Pandey) पर हमला करते हुए तीनों पूर्व शिक्षकों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अब अच्छी, सस्ती शिक्षा प्रदान करना नहीं रह गया है क्योंकि यह अब बड़ा हो गया है। तीनों ने कहा कि हमलोगों पर घूसखोरी के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
Physics Wallah Controversy: बताया जा रहा है कि फिजिक्स वाला के पूर्व शिक्षक और वर्तमान शिक्षक के बीच विवाद और भी बदतर हो गया है। पांच करोड़ रुपये की घूसखोरी के आरोप में पूर्व के तीन शिक्षक टूट गए और चिल्लाने लगे। इस वीडियो को महज एक दिन में 2.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
यहां देखें वीडियो... Physics Wallah Controversy
YouTube पर, शिक्षकों को कुछ समर्थन मिल सकता है, लेकिन अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर, नेटिज़न्स ने पूर्व शिक्षकों की यह कहते हुए आलोचना की है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह से किसी संस्थान को बदनाम नहीं करना चाहिए ।












Click it and Unblock the Notifications