Physics Wallah के टीचर की लाइव क्लास में चप्पलों से पिटाई, छात्र ने आते ही मारना किया शुरू, Video Viral
Physics Wallah Teacher Video Viral: सोशल मीडिया पर आपने फिजिक्स वाला के टीचर की कई मोटिवेशनल वीडियो देखी होगा। ऐसे में एक बार फिर से फिजिक्स वाला सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव क्लास के दौरान फिजिक्स वाला के टीचर की पिटाई होती नजर आ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि फिजिक्स वाला के टीचर को पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका ही स्टूडेंट है। जो चप्पलों से अपने टीचर की धुनाई करता नजर आ रहा है।

लाइव क्लास में बरसाई चप्पल
घटना लाइव क्लास के दौरान की थी, जिसको सैकड़ों छात्रों ने घर बैठे देखा है। पिटाई की घटना को एक छात्र ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो लाइव स्ट्रीम के जरिए पढ़ाई कर रहा था। हालांकि घटना कब की है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।
पिटाई की वीडियो वायरल
पिटाई की सामने आई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फिजिक्स वाला टीचर क्लास में पढ़ाई करा रहे हैं। इसी दौरान एक छात्र उठकर आता है और फिर चप्पल से उनको मारना शुरू कर देता है। छात्र के हमले से एकदम से टीचर हक्काबक्का रह जाता है और बचने की कोशिश करता है, लेकिन छात्र उसे चप्पल मारते हुए रूकने का नाम नहीं ले रहा।
7 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
हालांकि टीचर के झगड़े के पीछे का कारण क्या है इसके बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर @gharkekalesh नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- सर को दो चप्पल मार के चला गया।
वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर कमेंट में टीचर की पिटाई का कारण पूछ रहे हैं। हालांकि कारण के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल रहा है। बता दें कि फिजिक्स वाला इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। हाल ही में फिजिक्स वाला के पॉपुलर टीचर तरुण कुमार, मनीष दुबे और सर्वेश दीक्षित ने कंपनी के फाउंडर अलख पांडे के साथ आपसी मतभेद के बाद इस प्लेटफॉर्म को छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications