Physics Wallah: IIT फेल ये लड़का बना एजुकेशन एंटरप्रेन्योर, अब खरीदेगा विकास दिव्यकीर्ती की Drishti IAS?
Physics Wallah news: सोशल मीडिया पर जब से ये खबर आई है कि फेमस दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर चलाने वाले विकास दिव्य कीर्ति अब अपना कोचिंग इंस्टिट्यूट बेचने के मूड में हैं, तब से कई तरह की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा इस प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान को खरीदने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इस मामले को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है इसी बीच अब खबर आ रही है कि फिजिक्सवाला ने इसे खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, इस खबर की प्रमाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अगर इन दोनों कोचिंग इंस्टिट्यूट के बीच बातचीत सफल रही तो यह डील 2,500 करोड़ रुपये में पूरी हो सकती है। इसके साथ ही यह बिजनस डील एजुकेशन की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी डील होगी। इसके साथ ही फिजिक्सवाला की पॉपुलैरिटी में और इजाफा होगा। ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी शाख जमाने वाले इस यूट्यूबर शिक्ष की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है।
कौन है फिजिक्सवाला जिसने बेहद कम समय में ही कोचिंग इंस्टिट्यूट के क्षेत्र में बड़े-बड़ों को पटखनी दी है? आईए जानते हैं इस यंग एजुकेशन एंटरप्रेन्योर की कहानी जिनका छात्रों के बीच अलग क्रेज है?
Physics Wallah Alakh Pandey: कौन है फिजिक्सवाला?
दृष्टि आईएएस कोचिंग को 2500 करोड़ रुपये में खरीदने वाले अलख पांडे देश के करोड़ों छात्रों के बीच फिजिक्सवाला के नाम से मशहूर हैं। IIT-JE, NEET की तैयारी करने वाले बच्चों से लेकर आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई के स्टूडेंट्स के बीच अपनी पहचान बनाने वाले अलख पांडे मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। इन्हीं अलख पांडे को देशभर में फिजिक्सवाला के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, फिजिक्सवाला उनकी एडटेक फर्म का नाम है, जो आईआईटी और सिविल सर्विसेज जैसी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराता है। कभी खुद आईआईटी परीक्षा में फेल होने वाले अलख पांडे आज लाखों छात्रों को इस परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं और आसान तरिके से लाखों छात्रों का भविष्य बना रहे हैं। फिजिक्सवाला कोचिंग सेंटर ऑनलाइन के साथ-साथ देश भर के छोटे-बड़े शहरों में ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कोचिंग सर्विस दे रही है।
Alakh Pandey Physics Wallah: बेहद कम उम्र से ही लेने लगे थे ट्यूशन
अलख के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास ठीक नहीं थी इसलिए बेहद कम उम्र से ही उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरु कर दिया था। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलख पांडे ने 8वीं क्लास से ही ट्यूशन लेना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता ने बेटे और बेटी दोनों को पढ़ाने के लिए अपना घर बेच दिया।
पढ़ाई में होशियार अलख ने अपने माता-पिता को निराश नहीं किया। उन्होंने 10वीं क्लास में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि 12वीं क्लास में उनका रिजल्ट 93.5 प्रतिशत रहा। लेकिन अलख पांडे के लिए असली चुनौती आईआईटी में एडमिशन पाना था, जिसमें उन्हें निराशा हाथ लगी। IIT-JE की परीक्षा में फेल हो जाने के बाद उन्होंने कानपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन, उन्होंने बीच में ही अपना कॉलेज छोड़ दिया और फिर से ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया लेकिन इस बार उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया।
Physics Wallah: यूट्यूब चैनल से एडटेक कंपनी तक का सफर
एक समय में अलख खुद ट्यूशन पढ़ाकर 5000 रुपये महीना कमाते थे लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से ऐसा कारोबार खड़ा किया जो आज वह कई शिक्षकों को लाखों रुपये सैलरी दे रहा है।
अलख पांडे ने 2016 में यूट्यूब चैनल से कोचिंग पढ़ाना शुरू किया और 2020 में फिजिक्स वाला फर्म की स्थापना की।
कॉलेज ड्रॉपआउट करने के बाद फिजिक्सवाला ने 2017 में एक छोटे से कमरे से एजुकेशनल यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू किया था। कोरोना काल में उनके वीडियो इतने लोकप्रिय हुए कि उन्होंने एड-टेक कंपनी शुरू कर दी जिसमें अब 500 से ज़्यादा शिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ काम करते हैं। यूट्यूब पर उनके 3 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अलख पांडे की अनुमानित संपत्ति 4500 करोड़ रुपये है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications