दिल चुरा लेंगी मैसूर दशहरा की ये खूबसूरत तस्वीरें इसलिए Must Watch
मैसूर। कर्नाटक के मैसूर शहर में दशहरा का त्योहार बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। इस त्योहार को यहां के लोग 'दसरा' या 'नबाबबा' कहते हैं। इस त्योहार में मैसूर के सबसे मशहूर शाही वाडयार परिवार सहित पूरा शहर शामिल होता है। मैसूर पैलेस को 10 दिनों तक सजा कर रखा जाता है। साथ ही यहां सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा महल के मैदान के सामने एक दसारा प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाता है।
कर्नाटक में मैसूर का दशहरा भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। मैसूर में दशहरे के समय पूरे शहर की गलियों को रोशनी से सज्जित किया जाता है और हाथियों का शृंगार कर पूरे शहर में एक भव्य जुलूस निकाला जाता है। इस समय प्रसिद्ध मैसूर महल को दीपमालिकाओं से दुलहन की तरह सजाया जाता है।
इसके साथ शहर में लोग टार्च लाइट के संग नृत्य और संगीत की शोभायात्रा का आनंद लेते हैं। इन द्रविड़ प्रदेशों में रावण-दहन का आयोजन नहीं किया जाता है, इस बार भी यहां शानदार ढंग से दशहरा मनाया गया है।
यह पढ़ें: दिसंबर में पापा बनेंगे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, प्रेग्नेंट बीवी के लिए खास इंतजाम
देखिए मनमोहक तस्वीरें