पेट्रोलियम मंत्रालय जासूसी मामला: अब तक 12 गिरफ्तारियां, कई बड़े नामों का खुलासा
नयी दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय दस्तावेज लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस जासूसी मामले में कई बड़े नामों का खुसासा हुआ है। जासूसी मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कल इस केस में पांच और गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय जासूसी केस में रिलाइंस ग्रुप के भी कई बड़े नाम शामिल है। इसमें शैलेश सक्सेना, एसार ग्रुप के विनय कुमार, क्रेनस के केके नाईक, जुबलिएंट एनर्जी के सुभाष चंद्र और एडीएजी रिलायंस के ऋषि आनंद की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लीक दस्तावेजों में आगामी केंद्रीय बजट और प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंधित पत्र भी शामिल हैं।
इतना ही नहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी किए गए दस्तावेजों में ऊर्जा और कोयला मंत्रालय के दस्तावेज भी शामिल हैं।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लीक दस्तावेज में नेचुरल गैस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट भाषण 2015-16 का हिस्सा भी शामिल है।