15 अगस्त पर मिला खास तोहफा, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती
नयी दिल्ली। कल आजादी का जश्न है, लेकिन आजादी के जश्न से एक रात पहले ही देश की जनता को तोहफा मिल गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर कटौती की गई है। जी हां पेट्रोल 1.27 रुपये और डीजल 1.17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 63 रुपए 20 पैसे में मिलेगा। जबकि डीजल 44 रुपए 12 पैसे हो गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को पेट्रोल में 2.43 रुपये और डीजल में 3.60 रुपये की कटौती की गई थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ये कटौती की गई है।
आपको बता दें कि 15 जून को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 64 पैसा प्रति लीटर का इजाफा और डीजल में 1.35 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी, जबकि 16 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.13 रुपये और 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।












Click it and Unblock the Notifications