मोदी के राज में 8वीं बार घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, आधी रात से नई कीमतें लागू
नयी दिल्ली। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से जनता कोराहत दी है। 8वीं बार पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट की गई है। पेट्रोल और डीजल एक बार फिर से सस्ता हो गया है। इस बार डीजल 84 पैसे और पेट्रोल 91 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

गिरावट के बाद नई दरें रविवार आधी रात से लागू होंगी। आपको बता दें कि पिछले पांच महीने में आठवीं बार डीजल और पेट्रोल के दाम घटे हैं। ऐसा कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल के दाम में 2.41 रुपये और डीजल के दाम में 2.25 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
नई दरें लागू होने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 64.25 रुपये प्रति लीटर थी। अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications