फिर पड़ी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें कीमत
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, शुक्रवार सुबह राजधानी में पेट्रोल 22 और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है। इस बढ़त के साथ शुक्रवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमत 78.52 प्रति/लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 70.21 प्रति/लीटर हो गई है। बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है, हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों की तेजी अल्पकालिक होगी और जल्दी ही इनमें गिरावट आएगी।

दिल्ली के अलावा महानगरों में भी तेल के दाम बढ़े हैं, मुंबई में पेट्रोल 21 पैसे की बढ़त के साथ 85.93 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल में 30 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.54 प्रति लीटर रुपए पहुंच गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें कटौती की जाएगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications