पेट्रोल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी, महंगे तेल की मार से हाहाकार
नई दिल्ली। तेल की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बाद भी आम जनता को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। तेल की कीमतों में शनिवार को भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 82.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल के दाम 73.87 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में आज पेट्रोल 89.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.42 रुपए प्रति लीटर है। शनिवार को डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश सरकार में हुई 97 हजार करोड़ की लूट, CAG की ऑडिट रिपोर्ट से उठे सवाल
डीजल के दाम में तीन दिन से बदलाव न होने से लोगों को इसके लिए और अधिक पैसा तो नहीं देना पड़ रहा है लेकिन मुंबई में पेट्रोल 90 के करीब पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 89.80 रु प्रति लीटर बिक रहा है। इसके कारण लोगों की जेब ढीली हो रही है। तेल की कीमतों में रोज हो रही बढ़ोत्तरी के कारण लोगों का बुरा हाल है।
इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। गुरुवार को 10 पैसों की बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल के दाम 82.32 रुपए प्रति लीटर बिका। हालांकि पिछले 3 दिन से डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की हुई है। शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 89.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.42 रुपए प्रति लीटर रहा।
ये भी पढ़ें: राफेल डील पर राहुल का हमला, कहा- मोदी ने सैनिकों के लहू का अपमान किया