तेल की कीमतों में लगातार 13वें दिन भी बढ़ोतरी, पेट्रोल 13 पैसे तो डीजल 16 पैसे महंगा

Recommended Video

    Petrol Diesel का 13वें दिन Price Hike, Government ने Tax से कमाए रु.14 हजार करोड़ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से जहां आम जनता बेहद तंग हैं, वहीं सरकार की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और उसे डर है कि कहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग उसके लिए बड़ी मुश्किल ना खड़ी कर दे। ऐसे में सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए जल्द से जल्द समाधान निकालने की बात कही है।

    तेल की कीमतों में लगातार 13वें दिन भी बढ़ोतरी, पेट्रोल 13 पैसे तो डीजल 16 पैसे महंगा

    लेकिन आसार ऐसे दिख नहीं रहे क्योंकि पेट्रोल और डीज़ल लगातार 13वें दिन भी महंगा हो गया है, आज पेट्रोल 13 पैसे और डीज़ल 16 पैसे महंगा हो गया। मुंबई में 85 रुपये 78 पैसे और डीज़ल 73 रुपए 36 पैसे प्रति लीटर हो गया है, वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 77 रुपये 97 पैसे हो गया है तो डीज़ल 68 रुपये 90 पैसे हो गया। देश के कई शहरों में पेट्रोल 85 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है, जिसके कारण जनता हाय-हाय कर रही है।

    आपके शहरों में आज पेट्रोल की कीमत

    • दिल्ली- 77.97,
    • कोलकाता-80.61,
    • मुंबई- 85.78,
    • चेन्नई- 80.95,
    • बंगलोर- 79.24,
    • भोपाल- 83.59
    • चंडीगढ़- 74.99
    • गांधीनगर- 77.26
    • हैदराबाद- 82.60
    • जयपुर- 80.75,
    • लखनऊ-78.46
    • पटना- 83.44
    • रांची 77.62 ( रुपये प्रतिलीटर)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+