आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर से पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 44 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में हो रही कमी के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो रहे हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.57 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 7056 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

शहरों में आज का दाम

शहरों में आज का दाम

नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 81.10 रुपए प्रति लीटर, कोलकाकात में 77.53 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 78.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की बात करें दो नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में 73.91 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.41 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 74.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई गिरावट से आम जनता का काफी राहत मिली है। इससे पहले अक्टूबर माह से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार हुई बढ़ोतरी की वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा था।

गुरुवार को भी सस्ता हुआ था था पेट्रोल-डीजल

गुरुवार को भी सस्ता हुआ था था पेट्रोल-डीजल

इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 41 पैसे प्रति लीटर और 30 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। नई कीमतें लागू होने के बाद गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 70.97 रुपए प्रति लीटर हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तरह से कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है उसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में भी गिरावट की गई है। आज ही गिरावट के बाद पेट्रोलियम की कीमत अगस्त माह से भी निचले स्तर पर चली गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे दाम

जिस तरह से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है उसकी वजह से भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है। इससे पहले 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, जिसकी वजह से केंद्र सरकार को इसपर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करनी पड़ी थी, जिससे कि इसकी कीमतें कम हो। यही नहीं तेल कंपनियों ने भी एक रुपए प्रति लीटर की कीमतों में गिरावट की थी।e-

इसे भी पढ़ें- सरदार पटेल की प्रतिमा से ऊंची बनेगी इस राज्य की विधानसभा, सीएम ने किया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+