मालकिन के साथ ये कुत्ता धोता है कपड़े, अलमारी में भी करता है सेट, Video देख हैरान हैं लोग

मालकिन के साथ ये कुत्ता धोता है कपड़े, अलमारी में भी करता है सेट, Video देख हैरान हैं लोग

नई दिल्ली, 22 जून: कुत्ते सबसे वफादार जानवर होते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। सिर्फ वफादार ही नहीं बल्कि कुत्ते प्यारे और चंचल जानवर भी होते हैं। ऐसा कई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुत्ते सबसे मिलनसार पेट्स हैं और आपके तनाव को भी दूर करते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिए कुत्ते और मालिक की दोस्ती के वीडियो वायरल होते रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में एक पेट डॉग अपनी मालिकन के साथ कपड़े धोता दिख रहा है। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि कपड़े को अलमारी में सेट करने में भी मालकिन की मदद कर रहा है।

कुत्ते की समझदारी पर हैरान हुए लोग

कुत्ते की समझदारी पर हैरान हुए लोग

इस कुत्ते की मालकिन का नाम मैरी है। इस पेट डॉग का नाम सीक्रेट है। सीक्रेट ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता है। मैरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल my_aussie_gal पर हर दिन अपने डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले ही मैरी ने अपने सीक्रेट के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए वीडियो शेयर की है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी मालकिन के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में किस तरह उसकी मदद कर रहा है। कुत्ता वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कपड़े धुल जाने के बाद वह उसे मशीन से बाहर भी निकला रहा है।

वीडियो में आगे देखेंगे कि कुत्ता धुले हुए कपड़ों को बास्केट में रखकर लाता है। फिर मालकिन के देने पर एक-एक कर कपड़े को हैंगर में टांग कर भी रख देते हैं।

कुत्ते का कपड़े धोने वाला वीडियो हुआ वायरल

कुत्ते का कपड़े धोने वाला वीडियो हुआ वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर 1.65 लाख से ज्यादा लाइक किया गया है। वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। मैर और सीक्रेट के इस इंस्टाग्राम हैंडल my_aussie_gal के 955k फोलोअर्स हैं। मैरी का कहना है कि उसका पेट डॉग सीक्रेट ही उसकी सबसे अच्छी दोस्त है।

मैरी ने योगा डे पर भी सीक्रेट के साथ योगा करते हुए तस्वीर शेयर की है। ये पेट डॉग अपनी मालकिन के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करता है। कुत्ते के साथ योगा करते हुए मैरी ने वीडियो भी साझा की है।

कुत्ता को कपड़े धोता देख लोग ने कहा- OMG

कुत्ता को कपड़े धोता देख लोग ने कहा- OMG

इस वीडियो पर लोगों ने हजारों कमेंट किए हैं। सोशल मीडिया यूजर मैरी और सीक्रेट के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओएमजी। मुझे सीक्रेट से प्यार हो गया है। ये बहुत ही स्पेशल है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सीक्रेट, खूबसूरत और स्मार्ट है।' एक अन्य यूजर ने कहा, इसने तो मेरा पूरा दिल चुरा लिया है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सीक्रेट सबसे बेहतरीन हेल्पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+