पीएम मोदी को धमकी देने वाला शख्स असम से गिरफ्तार, फेसबुक पर दी थी आतंकी हमले की चेतावनी

नई दिल्ली- रविवार को पुलिस ने असम के नलबाड़ी जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसपर फेसबुक के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने का आरोप है। आरोपी ने पीएम मोदी के साथ ही असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान लिंटू किशोर सरमा के तौर पर हुई है, जो नलबाड़ी जिले के बोरबाग इलाके का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा है कि हिमंत बिस्वा सरमा की मौत 2021 के चुनावी रैली के दौरान हो सकती है। उसके मुताबिक, उस दिन असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा होगी। तब आतंकवादियों के टारगेट प्रधानमंत्री मोदी होंगे, लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा की मौत होगी। उसने लिखा है कि हिमंत की जिंदगी अब मेरे हाथों में है। आरोपी लिंटू किशोर सरमा ने फेसबुक पर लिखा है कि अगर हिमंत बिस्वा सरमा की जिंदगी बचानी है तो उन्हें नलबाड़ी डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में मुझे फौरन जॉब देनी चाहिए। आरोपी लिंटू किशोर सरमा ने ये फेसबुक पोस्ट पिछले 15 सितंबर को डाला है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब समेजउद्दीन नाम के एक शख्स ने लिंटू किशोर सर्मा के खिलाफ नलबाड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जाहिर है कि ये पोस्ट सामने आने के बाद असम पुलिस में खलबली मच गई और उसने फौरन इसपर संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी और अब जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा है कि हिमंत बिस्वा सरमा की मौत 2021 के चुनावी रैली के दौरान हो सकती है। उसके मुताबिक, उस दिन असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा होगी। तब आतंकवादियों के टारगेट प्रधानमंत्री मोदी होंगे, लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा की मौत होगी। उसने लिखा है कि हिमंत की जिंदगी अब मेरे हाथों में है। आरोपी लिंटू किशोर सरमा ने फेसबुक पर लिखा है कि अगर हिमंत बिस्वा सरमा की जिंदगी बचानी है तो उन्हें नलबाड़ी डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में मुझे फौरन जॉब देनी चाहिए।

आरोपी लिंटू किशोर सरमा ने ये फेसबुक पोस्ट पिछले 15 सितंबर को डाला है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब समेजउद्दीन नाम के एक शख्स ने लिंटू किशोर सर्मा के खिलाफ नलबाड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जाहिर है कि ये पोस्ट सामने आने के बाद असम पुलिस में खलबली मच गई और उसने फौरन इसपर संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी और अब जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+