क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महात्‍मा गांधी राजनीति में नैतिकता लाए लेकिन विधायक बनते ही पागल हो जाते हैं लोग: सत्‍यपाल मलिक

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजनीति में नैतिकता के गिरते स्तर को लेकर चिंता जाहिर की। सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजनीति में महात्मा गांधी नैतिकता लेकर आए, लेकिन आज के समय में देश में यदि कोई विधायक ही बन जाता है, तो उसका दिमाग खराब हो जाता है। गोवा के राज्यपाल ने कहा कि 'आम जीवन में सबसे पहले नैतिकता बुद्ध लेकर आए और राजनीति में महात्मा गांधी। महात्मा गांधी ने सभी को अपने जीवन में नैतिकता अपनाने का रास्ता दिखाया था। यह एक बड़ी बात है।'

महात्‍मा गांधी राजनीति में नैतिकता लाए लेकिन विधायक बनते ही पागल हो जाते हैं लोग: सत्‍यपाल मलिक

मलिक ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधीजी के राजनीतिक वारिसों ने ही उनके गुणों को भुला दिया। हमने गांधीजी को राममनोहर लोहिया की दृष्टि से जाना। लोहिया मानते थे कि नाथूराम गोडसे ने सिर्फ गांधीजी के भौतिक रूप को मारा है। लेकिन उनके राजनीतिक वारिसों ने तो गांधीजी की आत्मा ही मार दी। उन्होंने गांधीजी के गुणों के स्तर को सिर्फ एक चरखे तक सीमित कर दिया। बापू में कोई अभिमान नहीं था। वे सरलता के साथ जीने वाले आदमी थे। आज भारत में कोई विधायक बनता है तो पागल हो जाता है। उन्हें गांधीजी से सीखना चाहिए।

मलिक ने 3 नवंबर को गोवा के राज्यपाल पद की शपथ ली

सत्यपाल मलिक को 25 अक्टूबर को कश्मीर से हटाकर गोवा का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 3 नवंबर को शपथ ली। हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर में अपने समय को याद करते हुए कहा था कि पुरानी यादें अब तक दिल से नहीं गईं। मैं कश्मीर से कुछ दिन पहले ही गोवा आया हूं। मेरी कश्मीर की खुमारी अब तक कम नहीं हुई है।

Comments
English summary
Person Becomes Mad After Becomes MLA, says Goa Governor Satya Pal Malik.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X