500-1000 के नोटों पर बैन का असर, ATM पर लगी लोगों की भीड़
देशभर के अधिकतर एटीएम में लोगों का तांता देखने को मिला। लंबी-लंबी लाइनें बस यही बता रही थी कि आखिर लोगों को कितनी परेशानी हो रही है।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान का खासा असर देखने को मिला। इस ऐलान के बाद एटीएम पर लोगों को तांता लग गया।

पीएम मोदी ने किया 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे जैसे ही ऐलान किया कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जा रहे हैं। मंगलवार आधी रात के बाद ये नोट बेकार हो जाएंगे। इसके बाद तो जैसे देशभर में हड़कंप सा मच गया।

एटीएम पर उमड़ी लोगों की भीड़
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि 500 और 1000 के नोट मंगलवार अर्धरात्रि से बंद से हो जाएंगे। इसके साथ ही 500 और 2000 रुपये के नए नोट आएंगे। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद लोग एटीएम की ओर भागे।
अगले दो दिनों तक एटीएम बंद रहने का ऐलान किया गया है। इसकी वजह से लोग एटीएम से पैसे निकालने और खास कर 100 रुपये के नोट निकालने के लिए एटीएम पहुंचे। देशभर के अधिकतर एटीएम में लोगों का तांता देखने को मिला।

500 और 1000 रुपये के नोट बैन
लंबी-लंबी लाइनें बस यही बता रही थी कि आखिर लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। एटीएम में पैसा निकालने आए लोगों के मुताबिक 500 और 1000 रुपये के नोट बैन होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
समस्या केवल इतनी नहीं थी समस्या ये भी थी कि एटीएम से पैसे निकालने पर 500 और 1000 के नोट निकल रहे थे जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

100 रुपये के नोट के लिए एटीएम पहुंचे लोग
उनका कहना था कि हम यहां 100 के नोट के लिए आए थे लेकिन एटीएम से भी 500 और 1000 के ही नोट निकल रहे हैं।
वहीं कुछ लोगों ने समझदारी दिखाते हुए एटीएम से 400 रुपये निकालने की कोशिश की। जिससे 500 की नोट एटीएम से न निकल आए।

लोग निकाल रहे 400 रुपये, जिससे नहीं आए 500 का नोट
एटीएम पहुंचे लोगों के मुताबिक अगर 400 रुपये निकालेंगे तो कम से कम 100 के चार नोट तो आएंगे क्योंकि 500 रुपये निकालने की कोशिश करेंगे तो 500 का नोट ही निकलेगा।
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालेधन और नकली नोटों की धांधली करने वालों को झटका देने की कवायद में आम नागरिकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications