गूगल पर हो रही है राहुल की गर्लफ्रेंड और मोदी की पत्नी की तलाश

गूगल स्कोर के मुताबिक भारत में लोग राजनीतिज्ञों की जिन्दगी में काफी दिलचस्पी लेते हैं। वो अपने नेताओं के बारे में सब कुछ जानना चाहते है। नरेन्द्र मोदी की पत्नी, राहुल गांधी की गर्ल फ्रेंड और अरविन्द केजरीवाल का परिवार भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों में सबसे ऊपर है।
दरअसल राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जाता है, गूगल स्कोर के मुताबिक लोगों में उनकी गर्ल फ्रेंड के बारे में जानने की बहुत ज्यादा उत्सुकता दिखाई है। राहुल भले ही अब तक अपने शादी के सवालों से बचते आ रहे हो, लेकिन 2004 में एक विदेशी लड़की से उनके संबंधों को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी।
कोलंबिया की जुआनिता नाम की लड़की के साथ राहुल की खूब खबरें आई थी, जिसके बाद राहुल ने मीडिया में खुद आकर इस बात की सफाई दी थी कि वह कोलंबिया की नहीं बल्कि स्पेन की हैं। उन्होंने मीडिया द्वारा उनका गलत नाम लेने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने खुद उस विदेशी लड़की नाम मीडिया को बताया था। राहुल ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया था। राहुल के बाद लोग भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी की पत्नी के बारे में भी गूगल पर खूब खोज कर रहे हैं। उनकी पत्नी के बारे में ओपन पत्रिका ने 2009 में खबर प्रकाशित की थी जिसके मुताबिक उनका नाम जशोदाबेन है।
मोदी ने अपने विवाह के बारे में कभी बात नहीं करते। बताया जाता है कि उनका विवाह बचपन में हुआ था और वह उस बारे में चुप्पी साधे रखते हैं, लेकिन लोग उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते है, इसलिए खूब सर्च किया जा रहा है।सर्च के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पीछे नहीं है। भ्रष्टाचार से लड़ाई को चुनावी मुद्दा बनाने वाले अरविंद केजरीवाल भी गूगल में हमेशा तलाश किए जाते हैं। लोग उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications