VIDEO: चलती बस में लगी भीषण आग, खिड़की से कूदने लगे लोग
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर इलाके में पीएमपीएल बस में आग लगने की घटना से भगदड़ मच गई। बस में आग इतनी तेजी से फैली कि सवार लोगों ने बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचायी। बस कंडक्टर आदिनाथ अंधाले ने बताया कि यह बस निगड़ी से वाघोली की ओर जा रही थी।

विमान नगर में ऑर्बिट मॉल के पास बीआरटी लेन में यह आग लगने की घटना घटी। इस बस में 50 लोग सवार था। बस के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा और आग की चिंगारी बस के ऊपर गिरने लगी।
बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सभी को बस से तुरंत उतरने को कहा और पानी के कैन से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने तब तक रौद्र रूप ले लिया था। लोगों की खिड़की से कूदकर जान बचानी पड़ी। इस घटना की जानकारी तुरंत फायर बिग्रेड को दी ग। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घटनास्थल में पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।












Click it and Unblock the Notifications