हुदहुद तूफानः कांपते हाथ, आंखों में नमी और लफ्जों पे दुआ
नई दिल्ली। तेज रफ्तार से बढ़ता हुआ हुदहुद तूफान आंध्र के कुछ इलाकों से टकराया है। बहुत तेजी से आगे बढ़ते इस तूफान से तटिये इलाकों में बसे गांव के लोग और मछवारों में भय का माहौल है। लोग लगातार दुआए मांग रहे हैं। हजारों लोग कुदरत से यह गुहार लगा रहे हैं कि किसी तरह यह तबाही टल जाए।
तूफान की सरसराहट से ही इतना भयावय दृश्य उभरा है कि लोग अपनी रोजी-रोटी उजड़ने, खेत खलिहान बर्बाद से लेकर अपने आशियाने के तबाह होने को लेकर चिंतित हैं। आइए इन फोटों में थरथर कांपते हाथों से कुदरत से मांग रहे हैं लोग दुआ।

कुदरत से मांगते दुआ
श्रीकाकुलम में मछलीपालन करने वाली महिलाएं अपनी रोजी-रोटी तबाह होने के डर से भयभीत हैं। यह फोटो खुद बयां कर रहा कि यह महिलाएं हुदहुद या कहर के वापस लौट जाने की दुआएं औऱ कुदरत से रहम की भीख मांग रही हैं।

ओडिशा में हताश खड़ीं आदिवासी महिलाएं
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आदिवासियों आशियाने औऱ रोजी रोटी पर हुदहुद का कहर मंडरा रहा है। इससे घबराईं आदिवासी महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ आंखों में नमी लिए कुदरत से रहम की आस लगाती हुईं।

भयानक दृश्य
गोपालपुर बीच पर समुद्र के पास खड़े लोग हुदहुद तूफान का भयानक दृश्य देखते हुए। इस फोटो में कतार लगाकर खड़े लोग रोमांच का मजा नहीं ले रहे बल्कि बेबसी में समुद्र की ओर निहार रहे हैं। क्योंकि अगर तूफान पूरी रफ्तार के साथ टकराया तो दूर बसे आशियाने को भी उजाड़ देगा।

तेज हवा से लहरें
यह उस समय का फोटो है जब हुदहुद 150 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। काफी दूर होने के पहले ही तेज हवा की सरसराहट से ही समुद्र के पानी मेें ऊंची-ऊंची लहरे उठीं।












Click it and Unblock the Notifications