करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स की बात पर मंजिंदर सिंह सिरसा के सपोर्ट में आईं पायल रोहतगी, कही ये बात
नई
सिरसा ने कहा- नहीं मांगूंगा नशा करने वालों से माफी
सिरसा ने जब सेलेब्स पर ड्रग की बात को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था तब इसके बचाव में मिलिंद देवड़ा आगे आए थे। और उन्होंने कहा था कि उस पार्टी में मेरी पत्नी भी थीं वहां किसी ने ड्रग्स नहीं लिए थे। सिरसा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद सिरसा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि- दुनिया में कोई भी मुझे नशा करने वालों से माफी मांगने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।
सिरसा बोले- मैं मिलिंद देवड़ा को नहीं जानता
सिरसा ने अपने वीडियो के साथ लिखा है कि- न ही मैं मिलिंद देवड़ा को जानता हूं और न ही उनके परिवार को जानता हूं। मैंने इस वीडियो को किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों को बेनकाब करने के लिए साझा किया है जो खुद नशे में हैं फिर भी हमारे नौजवानों को नशेड़ी कहकर उनकी बदनामी करते हैं। मैं इन नशेड़ियों से कभी माफी नहीं मांगूंगा।
करण की पार्टी के वीडियो पर भड़के थे सिरसा
दरअसल मंजिंदर सिंह ने करण जौहर की पार्टी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था - कल्पना बनाम सच्चाई... देखिए कैसे बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां अपनी ड्रग स्टेट को दिखा रही हैं। ड्रग्स को लेकर मैं इन सितारों के खिलाफ आवाज उठाता हूं। अगर आप भी इसे देखकर बुरा महसूस कर रहे हैं तो रिट्वीट कीजिए। इस ट्वीट में उन्होंने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और विक्की कौशल को टैग किया है। बता दें कि इस पार्टी में में रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और नताशा दलाल मौजूद थे।
यह












Click it and Unblock the Notifications