साइकिल पर शो करने जाते थे पवन सिंह, आज करोड़ों की संपत्ति, लॉलीपॉप गाने ने ऐसे पलटी किस्मत, अब लड़ेंगे चुनाव!
Pawan Singh: मशहूर भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 किस लोकसभा सीट से लड़ेंगे और किस पार्टी की सीट से लड़ेंगे...फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है। पवन सिंह ने ट्वीट कर इतना कहा है कि उन्होंने अपनी मां से वादा किया है इसलिए वह चुनाव लड़ेंगे।
पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उनके प्रशंसक उनकी शानदार गायकी के कारण उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहते हैं। पवन सिंह आज भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनका गाया गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' दुनियाभर में मशहूर है।

Pawan Singh Story: जानिए पवन सिंह के बारे में?
- बिहार के आरा जिले के जोकहरी में एक आम परिवार में पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। पवन सिंह के फैंस उन्हें पावर स्टार कहकर बुलाते हैं।
- पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभियन और गाना गा चुके हैं। पवन सिंह के सिंगल गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें सैकड़ों मशहूर गाने शामिल हैं।
- 1997 में पवन सिंह का पहला एल्बम "ओढ़निया वाली" आया था। जिसके बाद 2004 में "कांच कसैली" रिलीज हुआ। उनका सबसे मशहूर गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' साल 2008 में रिलीज हुआ था। जिसने पवन सिंह की किस्मत बदल दी थी। इस गाने ने पवन सिंह को देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान दिलाई।
- पवन सिंह का 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना, आज भी खूब सुना जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब ये गाना आया था तो उतना हिट नहीं हुआ था, लेकिन बाद में धीरे-धीरे लोगों ने इससे सुना और भोजपुरी का एवरग्रीन सॉन्ग बना दिया।

Pawan Singh Story: कभी साइकिल से शो करने जाा करते थे पवन सिंह
आज सफलता की शिखर चूमने वाले पवन सिंह का यहां तक पहुंचने का सफर संघर्षों भरा रहा है। पवन सिंह को गाने का शौक बचपन से ही था। उनकी पढ़ाई में कभी भी दिलचस्पी नहीं थी। वो ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। पवन सिंह ने गाना अपने चाता अजीत सिंह से सीखा है। पवन सिंह ने कम उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।
पवन सिंह जब 7-8 साल के थे तो उन्हें अच्छे से पढ़ना नहीं आता था तो लेकिन उन्होंने सुनकर गाना सीख लिया। आस पड़ोस के लोगों को पवन बचपन से ही गाना सुनाते थे। ये बात उनके जब चाचा को पता चली कि पवन अच्छा गाता है तो उन्होंने उनको गाना सिखाना शुरू किया।
उसी वक्त गांव के एक मंदिर में कार्यक्रम में रखा गया था, जहां पवन सिंह ने गाना गाया था। तब उनके चाचा को लगा कि वह कुछ बड़ा कर सकता है। जिसके बाद चाचा पवन सिंह को बचपन से ही अपने साथ शो करने साइकिल पर ले जाते थे। बड़े होने के बाद भी वो काफी वक्त तक साइकिल पर ही अपने छोटे-मोटे स्टेज शो के लिए जाते थे।

पवन सिंह के पास गाने की ट्रेनिंग के लिए भी नहीं थे पैसे!
पवन सिंह ने कई इंटरव्यू में बताए हैं कि उनके घरवालों के पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वो गाने की कहीं से ट्रेनिंग ले सकें। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में आ गए।
भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद पवन सिंह सालों तक सिर्फ गायिकी के क्षेत्र में ही रहे। सफल होने के बाद पवन सिंह ने एक्टिंग में डेब्यू किया। पवन सिंह के भाई ने 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' बनाई जिससे पवन सिंह ने एंट्री की। अब तक पवन सिंह 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Pawan Singh Net Worth: आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह
- पवन सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकार हैं। पवन सिंह के पास आज करोड़ों की संपत्ति है।
- रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह की कुल संपत्ति 6-8 मिलियन डॉलर यानी 50-65 करोड़ रुपये के आस-पास है।
- पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स और सिंगर में की जाती है।
- "क्रैक फायटर" फिल्म के लिए पवन सिंह ने क करोड़ रुपये की फीस ली थी। जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार बन गए थे।
- आम तौर पर पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
- पवन सिंह एक गाने के लिए लगभग 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं।
- पवन सिंह का सालाना कमाई 3-5 करोड़ रुपये है।
- पवन सिंह का मुंबई और बिहार में करोड़ों का घर है। पवन सिंह के पास कई लग्जरी कार भी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications