'हिंदू धर्म को खतरा मुस्लिम से नहीं...' पवन कल्याण ने सनातन पर टिप्पणी करने वालों से पूछे सवाल
तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। भगवान की आस्था के साथ खिलवाड़ से देशभर के भक्त गुस्से में हैं। विवाद के बीच आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। पवन कल्याण ने कहा समस्या ये नहीं है कि हमें मुस्लिम और ईसाई धर्म से खतरा है लेकिन हिंदू धर्म को हिंदू से ही खतरा है।
उन्होंने कहा कि सनातन के लिए कुछ लोगों के मन में सम्मान नहीं है। पहले इसे ठीक करने की जरूरत है। लोग सनातन पर अनाप-शनाप टिप्पणी करते हैं। पवन कल्याण ने मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि मुस्लिम रमजान के समय में दिन में नहीं खाते। कल्पना कीजिए जैसा तिरुपति मंदिर में हुआ, अगर ऐसा ही कुछ उनके साथ हो जाए तो क्या वे आहत नहीं होंगे?

'तिरुपति का प्रसाद आशीर्वाद है'
डिप्टी सीएम ने कहा, बालाजी का प्रसाद ग्रहण करना आशीर्वाद के समान है। जो हुआ है वो गलत है, इसका खुलासा जल्द होगा। आगे उन्होंने कहा, हिंदुओं में एकता नहीं है, सब बटे हुए हैं। तिरुपति विवाद में ही देख लीजिए। जब नियम का उल्लंघन होता है, तो विश्वास के साथ खिलवाड़ होता है। बोर्ड के पास इसकी देखरेख की जिम्मेदारी है वो इससे नहीं बच सकते।
जनसेना प्रमुख ने कहा, मैं भी हिंदू हूं, मैं दूसरे धर्म का सम्मान करता हूं। मेरा सवाल मुस्लिम और ईसाई धर्म से नहीं है बल्कि उन हिदुओं से है, जिनके मन में सनातन के लिए सम्मान नहीं है। इस पूरे प्रकरण (तिरुपति प्रसाद विवाद) के लिए मैं उन्हीं लोगों को जिम्मेदार मानता हूं।












Click it and Unblock the Notifications