कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: पवन बंसल ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- मैं प्रस्तावकों में से एक हूं
नई दिल्ली, 28 सितंबर: राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब और दिलचस्प हो गया है। पहले जहां अशोक गहलोत को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। वहीं अब अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम जुड़ चुके हैं। हालांकि गहलोत अभी भी अध्यक्ष पद के लिए बने हुए हैं, लेकिन उनके अलावा कई नए दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिसमें शशि थरूर के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह सहित कई नामों की चर्चा चल रही है। इस बीच पवन बंसल का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन अब उन्होंने खुद इस बात पर अपना बयान दिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि सभी ने वो कागजात (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म) ले लिए हैं, हमें चीजें तैयार रखनी चाहिए। दस लोगों को एक रूप में उम्मीदवार प्रपोज करना है। इसलिए मैं प्रस्तावकों में से एक हूं। मैं प्रस्तावक के रूप में हूं।
इससे
पहले
मंगलवार
को
बंसल
ने
साफ
कहा
था
कि
वो
अध्यक्ष
पद
का
चुनाव
नहीं
लड़ेंगे।
उन्होंने
बताया
कि
दो
फार्म
प्रस्तावकों
के
लिए
खरीदे
हैं।
बता
दें
कि
30
सितंबर
तक
कांग्रेस
अध्यक्ष
पद
के
लिए
नामांकन
होना
है।
जिसके
लिए
पवन
बंसल
ने
भी
दो
फार्म
लिए
हैं।
जिसके
बाद
उनके
नाम
की
भी
चर्चा
शुरू
हो
गई
थी।